फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Road in Village

30 तक सड़क का काम शुरू करो, वर्ना करेंगे आमरण अनशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
No Road in Village
पिथौरागढ़। धारीजोशी-डुंगरा-जीबलपाटा सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए तीन माह का समय दिया है। इस अवधि में सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर 31 मार्च को शासन प्रशासन के खिलाफ धरना, प्रदर्शन और आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी पुष्कर सिंह, दीपक तिवारी, राम सिंह और हयात सिंह ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जेल बैंड से जीबलपाटा तक सड़क निर्माण की वर्ष 1990 से मांग उठाई जा रही है। इसके बाद 2011 में डुंगरा से धारी तक दो किमी सड़क निर्माण के टेंडर लगाए गए लेकिन तीन सौ मीटर सड़क कटिंग के बाद काम बंद कर दिया गया। सड़क न बनने से क्षेत्र की जनता को पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बीमार होने पर मरीज को डोली से सड़क तक लाना पड़ता है। अधिकतर लोग गांव से पलायन कर चुके हैं। सड़क निर्माण नहीं होने से खिन्न क्षेत्रवासियों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर सड़क का निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया था। उनका कहना है कि अभी भी सड़क निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि 30 मार्च तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो पूरे क्षेत्र की जनता 31 मार्च से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed