फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No respite from cold wave currently not

शीतलहर से फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं

Thu, 12 Jan 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी Updated Thu, 12 Jan 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
No respite from cold wave currently not
शीतलहर - फोटो : अमर उजाला

जिले के लोगों को शीतलहर से फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है। मुनस्यारी में बृहस्पतिवार को पारा और गिरकर माइनस 3.1 तक पहुंच गया, जबकि जिला मुख्यालय में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी कड़कती ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। पूरे जिले में शीतलहर का प्रकोप बना है। घाटी वाले इलाकों में सुबह के समय लगने वाले कोहरे से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय में बुधवार शाम से लेकर पूरी रात कड़ाके की ठंड पड़ी। तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी को फिर से सिस्टम सक्रिय हो रहा है। उस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और निचले इलाकों में बौछारें गिरने की संभावना है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भारी हिमपात हुआ है। बूंदी से आगे के इलाके में पैदल आवाजाही संभव नहीं हो पा रही है। घाटी वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


खलियाटॉप में अब ज्यादा बर्फबारी का इंतजार
मुनस्यारी। खलियाटॉप में स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की तैयारी कर रही संस्थाओं को वहां पर ज्यादा बर्फबारी का इंतजार है। खलियाटॉप में बर्फ तो गिरी है, लेकिन वह कम है। मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार ने बताया कि स्कीइंग के लिए पहले बर्फ को दबाना पड़ता है। दबाने के बाद बर्फ की सतह कम से कम दो फुट होनी जरूरी है, यदि इससे कम बर्फ हुई तो स्कीइंग करा पाना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि ताजा बर्फ को यदि इस समय दबाया जाए तो वह एक फुट से कम हो जाएगी। अब दोबारा बर्फबारी का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed