फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Profit To Roadways Depot Pithauragarh

लंबी दूरी की बसों का संचालन नहीं होने से रोज 10 लाख का नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
No Profit To Roadways Depot Pithauragarh
पिथौरागढ़। रोडवेज डिपो का घाटा रोजाना बढ़ता जा रहा है। लंबी दूरी की बसों के संचालन के लिए देहरादून से कोई एसओपी जारी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

इससे बसों का संचालन हल्द्वानी, मझोला, टनकपुर, धारचूला तक ही किया जा रहा है। दिल्ली, देहरादून और बरेली आदि शहरों के लिए अभी बस सेवाएं बंद हैं।
कोविड कर्फ्यू में ढील के बाद बसों में सौ फीसदी यात्रियों के साथ संचालन शुरू कर दिया गया है, लेकिन अभी भी उत्तराखंड परिवहन निगम का पिथौरागढ़ डिपो को रोजाना 10 लाख रुपये का घाटा हो रहा है।
रोडवेज डिपो हल्द्वानी, मझोला, टनकपुर, धारचूला रूटों पर आठ बसों का संचालन कर रहा है। इन रूटों पर यात्रियों की संख्या ठीक है। इससे मात्र एक लाख रुपये की आय हो रही है।
विज्ञापन

इससे वाहनों के ईंधन का ही खर्च निकल पा रहा है लेकिन लंबी दूरी की बसें संचालित न होने से कुछ यात्री बसों या अन्य वाहनों से यात्रा कर रहे हैं।
टनकपुर, हल्द्वानी तक बसों से यात्रा कर रहे दिल्ली, देहरादून जाने वाले यात्रियों को वहां से दूसरी बसें बदलनीं पड़ रहीं हैं। सभी रूटों पर बसों का संचालन शुरू होने तक रोडवेज को घाटा उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी की बसों का नहीं हो रहा संचालन
पिथौरागढ़। कोरोना काल में 17 अप्रैल के बाद रोडवेज लगातार घाटे में चल रही है। दिल्ली, देहरादून, लखनऊ, बदायूं, बरेली, गुरुग्राम के लिए बसों का संचालन ठप है। 20 बसों के सापेक्ष मात्र आठ बसों का संचालन ही रोडवेज कर पा रहा है। लंबी दूरी की बसों का संचालन न होने से यात्री भी परेशान हैं।

आजकल डिपो को रोज 10 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। लंबी दूरी की बसों का संचालन शुरू न होने से अब रोज मात्र एक लाख रुपये की आय हो रही है। पहले कोविड कर्फ्यू में रोडवेज डिपो रोज 11 लाख रुपये के नुकसान में था। लंबी दूरी की बसों का संचालन शुरू होता तो राहत मिलती।
- आरके आर्या, एआरएम, रोडवेज डिपो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed