फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No one is serious to solve the serious drinking water crisis

गंभीर पेयजल संकट के समाधान के लिए कोई भी गंभीर नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
No one is serious to solve the serious drinking water crisis
ध्वस्त पेयजल योजना को ठीक करने की मांग को तहसील प्रशासन को ज्ञापन देते चौना के ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। चौना गांव में एक माह से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। इसके बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लोग गाड़-गधेरों से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को युवक मंगल दल चौना ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि एक माह से गांव में पेयजल संकट गहराया हुआ है। उन्होंने कहा कि पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना वह जल संस्थान को देने के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है। तहसील प्रशासन ने जल संस्थान के जेई को बुलाकर ग्रामीणों की बात कराई। उन्होंने मंगलवार से क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को ठीक कराने का आश्वासन दिया। बता दें कि इस पेयजल योजना से चौना, भदेली, मटेना, मालुपाती के ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। जल संस्थान के अधिकारियों ने पांच दिनों में पेयजल समस्या का हल निकालने की बात कही है। वहां गणेश जेष्ठा, प्रेम फर्स्वाण, विरेंद्र चिराल, प्रेम सिंह, भगवत सिंह, हरीश चिराल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed