फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No More Water in Pithauragarh

पेयजल किल्लत से परेशान महिलाओं ने खाली बर्तन हाथों में लेकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
No More Water in Pithauragarh
नगर में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित महिलाओं ने खाली बर्तन हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर में के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही पेयजल किल्लत से लोगों में आक्रोश है। इनमें शामिल महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कृष्णापुरी, ढुंगखानी, सिनेमा लाइन, टकाना की महिलाओं ने शुक्रवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन माहरा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। खाली बर्तन लेकर आईं महिलाओं ने शर्म करो जल संस्थान के नारे लगाए।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि गर्मियां बढ़ते ही पेयजल संकट गंभीर होने लगा है। इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो सका। नलों में पानी न आने से घर के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष पवन माहरा ने कहा कि इन क्षेत्रों में छलड़ी के दिन से पानी नहीं आया है। प्रेमा सौन और पार्वती बिष्ट ने कहा कि जल संस्थान पूरे महीने का बिल भेजता है और जल की आपूर्ति तीसरे दिन करता है।
ज्योति भंडारी और गीता मेहता ने कहा कि घर के सारे काम छोड़कर महिलाएं पेयजल ढोने में व्यस्त हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश सौन और महेश टम्टा का कहना है कि अगर जल संस्थान ने पेयजल आपूर्ति नहीं सुधारी तो जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।

इस दौरान नगर महासचिव जितेंद्र जोशी, वरिष्ठ कांग्रेसी मुस्तकीम, खड़क बोहरा, माया बिष्ट, रचना देवी, रेखा, शबा खान, शबाना, जगत मेहता आदि रहे।
नगर के कई हिस्सों में पेयजल किल्लत से लोगों को हो रही है दिक्कत
पिथौरागढ़। नगर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल किल्लत से लोग परेशान है। लोगों का कहना है कि नलों में पानी न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed