{"_id":"6116bb028ebc3ee52d4b8739","slug":"no-more-mobile-phone-signal-in-rural-dharchula-pithoragarh-news-hld4344998191","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक धामी समकोट में मोबाइल टावर सुचारू कराने की मांग के लिए विधानसभा सत्र में करेंगे अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक धामी समकोट में मोबाइल टावर सुचारू कराने की मांग के लिए विधानसभा सत्र में करेंगे अनशन
विज्ञापन
जौलजीबी में बीएसएनएल का पुतला फूंकते व्यापारी और स्थानीय लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। धारचूला विधानसभा के समकोट में बीएसएनएल मोबाइल टावर शुरू न होने से विधायक हरीश धामी नाराज हैं। उन्होंने टावर शुरू न होने पर 23 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा में अनशन करने की चेतावनी दी है।
उनका कहना है कि उनके विधान सभा क्षेत्र में संचार सेवा न होने से कोरोना काल में बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई तक नहीं कर पाए हैं। उन्होंने सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे पत्र में कहा है कि मुनस्यारी विकासखंड के समकोट में बीएसएनएल मोबाइल टावर लगाने के लिए उन्होंने विधायक निधि से 29.50 लाख की राशि दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद क्षेत्र में बीएसएनएल का टावर तो लगा दिया गया मगर टावर चालू नहीं किया गया। विधायक ने सरकार पर उनके कांग्रेसी विधायक होने के चलते क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि मोबाइल कनेक्टिविटी न होने के चलते बच्चों का भविष्य अधर में लटका है। उन्होंने कहा इसके लिए सरकार और बीएसएनएल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।
धामी ने कहा कि भाजपा सांसद अजय टम्टा ने भी क्षेत्र की संचार सेवा दुरुस्त करने के लिए कोई पहल नहीं की। अगर समकोट में बीएसएनएल मोबाइल टावर में कनेक्टिविटी सुचारु नहीं की गई तो 23 अगस्त को विधानसभा सत्र में अनशन करेंगे और क्षेत्रीय जनता नाचनी पुल में जाम लगाएगी।
समकोट में मोबाइल टावर लगाने के लिए एक साल पहले धनराशि जारी कर दी थी। मगर सरकार ने पिछले माह ही इस राशि को बीएसएनएल को दिया है। टावर लगे हुए से चार-पांच माह हो गए हैं। - हरीश धामी विधायक, धारचूला।