फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Facility in Pithauragarh

साहब नामिक में मूलभूत सुविधा तो दिला दो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
No Facility in Pithauragarh
पिथौरागढ़। जिले के अंतिम गांव नामिक की समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों ने डीएम से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं का उन्हें आज भी इंतजार है। वह आज भी कई किमी पैदल चलने को मजबूर हैं। न तो गांव तक सड़क है। न लोगों के लिए संचार और बिजली की सुविधा।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता भवान सिंह के नेतृत्व में लोगों ने मंगलवार को डीएम से मुलाकात कर गांव की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत नामिक विकासखंड मुनस्यारी का दुर्गम और सबसे अंतिम ग्राम है। जहां पहुंचने के लिए 27 किमी पैदल चलना पड़ा है। नामिक गांव को बिजली लाइन से नहीं जोड़ा गया है। गांव में एक मात्र उरेडा का 50 केवी का विद्युत गृह है। जो वर्ष में एक या दो माह ही बिजली आपूर्ति करता है। मशीनें खराब होने से बिजली घर अधिकांश समय बंद रहता है। पीएमजीएसवाई होकरा से नामिक तक 17 किमी सड़क निर्माण का कार्य कर रहा है। सड़क कार्य जून 2020 में पूरा होना था, लेकिन वर्तमान में मात्र छह किमी सड़क ही कट पाई है। कार्य भी बंद पड़ा है। गांव के लोगों के पास आज भी संचार की कोई सुविधा नहीं है। 50 किमी तक कोई कनेक्टिविटी नहीं है। कहा समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रधान तुलसी देवी, प्रताप सिंह, विनोद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विद्युत परियोजना ठीक करने की मांग
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत नामिक के लोगों ने नामिक लघुजल विद्युत परियोजना ठीक कराने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता भवान सिंह के नेतृत्व में लोगों ने परियोजना अधिकारी उरेडा को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि 50 किलोवाट की विद्युत परियोजना कई समय से बंद है। इस कारण बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कहा कि परियोजना को जल्द ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारु की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed