थल (पिथौरागढ़)। पर्वतीय क्षेत्रों में विकास प्राधिकरण की जटिल प्रक्रिया को हटाने की मांग करते हुए लोगों ने थल में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मकान का नक्शा पास कराने के लिए वह तीन से चार महीनों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, इसके बावजूद काम नहीं हो पा रहा है।
प्राधिकरण के कारण शुल्क भी अधिक होने के कारण गरीब परिवार के लिए मकान बनाना कठिन हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में प्राधिकरण को बेवजह लागू कर सरकार ने विकास की गति को अवरुद्ध किया है। प्राधिकरण से नक्शा पास कराने की औपचारिकता पूर्ण करने के लिए लोगों को पिथौरागढ़, बेड़ीनाग में कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लोगों ने राज्य सरकार से विकास प्राधिकरण को अविलंब हटाने की मांग की। प्रमोद उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में धीरज कार्की, महिपाल सत्याल, नीरज सिंह, मनोज शाही, जगदीश जोशी, मनोज उपाध्याय, गोविंद सिंह, राजू देउपा, मोनू भैसोड़ा आदि रहे।