फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepali laborer accused of murder of elderly woman arrested

Pithoragarh News: बुजुर्ग महिला की हत्या का आरोपी नेपाली मजदूर गिरफ्तार

Mon, 27 Nov 2023 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 27 Nov 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
Nepali laborer accused of murder of elderly woman arrested
माधवी देवी फाइल फोटो

विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के सुवाकोट वड्डा में बुजुर्ग महिला की हत्या नेपाली मजदूर ने गला दबाकर की थी। इसके बाद घर में रखे रुपये लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह पहले इसी मकान के एक कमरे में किराये पर रहता था और शराब पीने पर मकान से निकाले जाने से नाराज था।


बता दें कि शनिवार की रात सुवाकोट निवासी माधवी चिलकोटी (65) की हत्या कर दी गई थी। रविवार सुबह माधवी देवी अपने कमरे में मृत मिली थीं। सीसीटीवी की जांच करने पर पुलिस को एक नेपाली मजदूर नजर आया था। जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि माधवी देवी के मकान के एक कमरे में तीन नेपाली मजदूर किराये पर रहते थे।
विज्ञापन


पिछले माह दिल्ली से लौटी माधवी चिलकोटी ने गंदगी करने और शराब पीने पर रिपेंद्र नाथ (26) निवासी सोरू, जिला मुगू (नेपाल) को कमरा खाली करने को कहा था। उस समय वह दूसरी जगह चला गया था। इसके बाद दो नेपाली ही कमरे में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन दोनों ने भी शनिवार को कमरा खाली कर दिया था। रिपेंद्र नाथ भी शनिवार को साथियों का सामान ले जाने के लिए आया था। इसी दौरान रिपेंद्र नाथ ने माधवी देवी की हत्या करने का प्लान बना लिया था। वह रात को मकान में घुसा और दरवाजा तोड़कर पहले माधवी देवी का सिर दीवार से पटका इसके बाद तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में रखी नकदी लेकर फरार हो गया। वह झूलाघाट के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से लगभग 13 हजार रुपये, सोने की एक अंगूठी और एक लेडीज पर्स भी बरामद हुआ है। संवाद

हत्यारोपी को पकड़ने में सत्यापन से मिली मदद
पिथौरागढ़। सुवाकोट में महिला की हत्या करने के बाद फरार नेपाली मजदूर को पकड़ने में सत्यापन से बड़ी मदद मिली। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि पुलिस बाहर से आने वाले सभी मजदूरों का सत्यापन करती है। सभी की फोटो पुलिस के रजिस्टर में उपलब्ध रहती हैं। हत्या करने के बाद फरार हुए रिपेंद्र नाथ की फोटो पुलिस ने सभी स्थान पर भेज दी थी। इस कारण उसे पकड़ने में मदद मिली। संवाद

भतीजे की तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट
पिथौरागढ़। वड्डा के सुवाकोट निवासी माधवी देवी का एक मकान गाजियाबाद में भी है। उनका बेटा इंग्लैंड में है। माधवी देवी हर साल अपने सुवाकोट के मकान में आती-जाती रहती थीं। शराब पीने से टोकने और गंदगी को लेकर किराये के कमरे से निकाले जाने से नाराज नेपाली उनकी जान का दुश्मन बन जाएगा, उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। इस मामले में मृतका माधवी देवी के भतीजे विशाल चिलकोटी ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इस पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद


कोट
महिला की हत्या करने के बाद फरार नेपाली युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नेपाल भागने की फिराक में था। आरोपी ने महिला की हत्या की बात स्वीकार की है। उसके पास से काफी सामान भी बरामद हुआ है। - नरेंद्र पंत, सीओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed