{"_id":"7ae4f8ddee47d1f80fc0302e69bb6d39","slug":"nepalese-maoists-oppose-julagat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलाघाट में माओवादियों के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलाघाट में माओवादियों के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में सोमवार को हुए भारत विरोधी प्रदर्शन से गुस्साए भारतीय क्षेत्र के नौजवानों ने मंगलवार को माओवादियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने माओवादियों को चेतावनी दी कि वह सीमा क्षेत्र में आकर माहौल खराब करने का प्रयास न करें, क्योंकि भारत हमेशा नेपाल की मदद करता रहा है।
विज्ञापन
भूकंप की त्रासदी के समय नेपाल की दिल खोलकर मदद हुई। नेपाल को 80 मेगावाट बिजली मुफ्त देने का करार हुआ है। यदि इस मदद को माओवादी भारत का हस्तक्षेप मानते हैं तो उनको शर्म आनी चाहिए। नेपाल के विप्लव माओवादी गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जुलाघाट आकर भारत के खिलाफ जहर उगला था।
विज्ञापन
जुलाघाट कस्बा भारतीय झूलाघाट से सटा हुआ है। युवाओं ने नेपाल सरकार से भी माओवादियों पर अंकुश लगाने की मांग की। प्रदर्शन में विधायक प्रतिनिधि संजीव जोशी, योगेश भट्ट, हिमांशु भट्ट, डीके महर, संजू पंगरिया, कैलाश बिष्ट, राजेंद्र भट्ट, बृजेश गड़कोटी, डिगरदेव, कैलाश आर्या, निखिल, गुड्डू, जगदीश चंद आदि थे।
विज्ञापन