{"_id":"574491e74f1c1b152c690c28","slug":"nepalese-cyclist-arrived-darchula","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के दार्चुला पहुंचे साइकिल सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के दार्चुला पहुंचे साइकिल सवार
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Tue, 24 May 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
साइकिलिंग अभियान शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल के बीच मैत्री संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को साइकिल रैली शुरू हो गई। रैली को माउंटेन टेरेन बाइसिकिलिंग (एमटीबी) नाम दिया गया है। भारत से एसएसबी के जवान और नेपाल से सेना, नेपाल पुलिस और युवा इस रैली में भाग ले रहे हैं। पहले दिन रैली धारचूला से नेपाल के दार्चुला जिला मुख्यालय में प्रवेश कर गई और बलुवाकोट में झूलापुल के रास्ते फिर भारत में आएगी।
विज्ञापन
एसएसबी के उपमहानिरीक्षक मानवेंद्र सिंह नेगी और एसएसबी के रिटायर्ड आईजी हेमचंद्र खर्कवाल ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। एसएसबी की 11वीं वाहिनी ने यह रैली आयोजित की है। एसएसबी के सेनानी राजेश ठाकुर ने बताया कि यह साइकिल रैली धारचूला से दार्चुला नेपाल में प्रवेश करेेगी तथा बलुवाकोट झूलापुल के रास्ते भारत में प्रवेश कर जौलजीबी, अस्कोट होते हुए पिथौरागढ़ और झूलाघाट जाएगी। वहां से थल, डीडीहाट होते हुए 28 मई को धारचूला पहुंचेगी। इस दौरान प्रतिभागी स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण, शौचालय निर्माण और यातायात के नियमों के बारे में बताएंगे। उप महानिरीक्षक मानवेंद्र नेगी ने कहा कि भारत नेपाल के आपसी भाईचारे और विश्वास को मजबूत करने तथा सैनिकों में एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से कमांडेंट राजेश ठाकुर के विशेष अनुरोध पर यह आयोजन किया गया, जिसे भविष्य में और ज्यादा भव्य रूप दिया जाएगा। स्थानीय लोगों को भी जोड़ते हुए युवाओं को मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त महानिरीक्षक हेमचंद्र खर्कवाल ने कहा कि सीमावर्ती देशों में जो विश्वास भारत-नेपाल के बीच है वह अन्यत्र देखने को नहीं मिलता। उद्घाटन मौके पर जीजीआईसी, विवेकानंद विद्यामंदिर, मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय कुटि, नेपाल के एशियन स्कूल, छाना देवी हाईस्कूल, कैंपस स्कूल के बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसडीएम संतोष पांडे, नेपाल से आए उप मुख्य विकास अधिकारी विश्वामित्र पुलकित, नेपाल सशस्त्र बल के डीएसपी चंद्रदेव भट्ट, नागरिक पुलिस के डीएसपी सुशील राठौर, गृह विभाग की अधिकारी जमुना बेदी ने भी विचार रखे। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, भीम सिंह रावत, थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज, नेपाल के जिला क्रीडा अध्यक्ष नारायण दहाल, उद्योग वाणिज्य संघ अध्यक्ष सुरेश थापा आदि थे। मंच संचालन एसएसबी के कैलाश क्षेत्री और लक्ष्मण बिष्ट ने किया। रैली के नेपाल सीमा में पहुंचते ही बड़ी संख्या में एकत्रित नेपाली नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। रैली में नेपाल के 15 और भारत के 25 जवान भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन