फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal's unilateral action not accepted: Napalchayal

नेपाल की एकतरफा कार्रवाई स्वीकार नहीं : नपलच्याल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Nepal's unilateral action not accepted: Napalchayal
नृप सिंह नपलच्याल। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख, लिंपियाधूरा को अपने देश का हिस्सा बताने के बाद सीमांत के लोगों में नेपाल के प्रति आक्रोश है। अमर उजाला ने इस संबंध में पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखंड एवं मुख्य केंद्रीय संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल से वार्ता की। उन्होंने कहा कि नेपाल की एकतरफा कार्रवाई कतई स्वीकार्य योग्य नहीं है। दोनों राष्ट्रों को मैत्रीपूर्ण वातावरण में बातचीत से इस विवाद का समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्रीय इतिहास और भूगोल में महाकाली नदी का उद्गम स्थल सदैव कालापानी ही रहा है और रहेगा। जिस नदी को नेपाल अब काली नदी बताने की कोशिश कर रहा है वह हमेशा ही ‘कुटीयंग्ती’ रहा है और रहेगा। कुटीयंग्ती का नेपाल से कभी संबंध नहीं रहा है। वह भारत की आंतरिक नदी है, जो गुंजी-नपलच्यो गांवों के छोर पर महाकाली नदी में मिल जाती है।
विज्ञापन

लिपूलेख व लिम्पियाधूरा में भी किसी तरह का सीमा विवाद नहीं है। यह हमारी चीन के साथ निर्विवाद सीमा को निर्धारित करती है, जिसका नेपाल से दूर- दूर का भी संबंध नहीं है। लिपुलेख कैलाश मानसरोवर यात्रियों और भारत-चीन सीमा व्यापार का मुख्य सीमा प्रवेशद्वार रहा है, जो हजारो वर्षों से भारत-तिब्बत (चीन) की सीमा रही है। भारत और नेपाल के मध्य सदियों से सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक, पारिवारिक और अच्छे पड़ोसी के संबंध रहे हैं। दोनों देशों के मध्य 1800 किमी से अधिक खुली और शांतिपूर्ण सीमा इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। अत: दोनों देशों को आपसी विवादों का शांति के वातावरण में बातचीत द्वारा समाधान निकालना चाहिए। ऐसे मसलों का कभी एक पक्षीय समाधान नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नृप सिंह नपलच्यू ने सीमांत के सभी भारतीय और नेपाली बंधुओं से अपील की है कि वे अनावश्यक व भड़काऊ बयानबाजी न करें। सीमा पर अब तक कायम शांति के माहौल को बनाए रखें। यह दोनों देशों के नेतृत्व के द्वारा हल किया जाने वाला मुद्दा है। स्थानीय समाधान का मुद्दा नहीं है। अत: सोशल मीडिया पर भी अनर्गल चर्चा न करें व संयम बनाए रखें। उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्र अच्छे मित्र व घनिष्ठ पड़ोसी रहे हैं और हमेशा रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed