{"_id":"68e15864d2560c4c85075ba9","slug":"nepal-police-jawans-body-found-in-suspicious-condition-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-133303-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नेपाल प्रहरी के जवान का संदिग्ध हालत में शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नेपाल प्रहरी के जवान का संदिग्ध हालत में शव मिला
Sat, 04 Oct 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के डोटी जिले में नेपाल प्रहरी के एक जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। डोटी के शिखर नगर पालिका वार्ड नंबर 8 तिलताली गांव निवासी शंकर बलायल छूट्टी पर घर आया हुआ था। जिला प्रहरी कार्यालय डोटी के अनुसार डोटी के केआई सिंह राजमार्ग के गोपघाट नामक स्थान पर शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में शंकर बलायत का शव बरामद हुआ। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे। डोटी पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन