{"_id":"610998ac8ebc3eaa072822e5","slug":"nepal-border-pithoragarh-news-hld433366324","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी में बहे नेपाली नागरिक के मामले की जांच के लिए दार्चुला पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली नदी में बहे नेपाली नागरिक के मामले की जांच के लिए दार्चुला पहुंची टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली नदी में बहे नेपाली नागरिक के मामले की जांच के लिए दार्चुला पहुंची टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
धारचूला(पिथौरागढ़)। तार के सहारे अवैध रूप से काली नदी को पार करते समय बहे नेपाली युवक के मामले की जांच के लिए काठमांडू से जांच टीम मंगलवार की शाम को दार्चुला नेपाल पहुंच गई है। टीम के सदस्य बुधवार को मामले की जांच करेंगे।
30 जुलाई को सीमा चौकी पांगला के क्षेत्र में गस्कू के नजदीक नेपाल से तार के सहारे भारत की ओर आ रहा नेपाली युवक जय सिंह धामी काली नदी में बह गया था। मामले की सूचना एसएसबी के गश्ती दल को युवक के साथ आए नेपाली नागरिकों ने दी थी। इसके बाद एसएसबी ने सूचना धारचूला प्रशासन और नेपाल प्रशासन को देने के साथ ही नदी में ढूंढखोज शुरू की थी, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। इधर नेपाल के एमाले सहित कुछ राजनीतिक दल इस मामले की आड़ में नेपाल में लगातार धरने प्रदर्शन कर कालापानी विवाद को हवा देने का प्रयास कर रहे हैं। इसको देखते हुए नेपाल सरकार ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है। जिसमें गृह मंत्रालय के सहायक सचिव जनार्दन गौतम, नेपाल प्रहरी के उप-महानिरीक्षक पुरुषोत्तम कंडेल, राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग के अनुसंधान निदेशक हुतराज थापा एवं सशस्त्र प्रहरी बल एपीएफ वरिष्ठ अधीक्षक एसएसपी सुरेश कुमार श्रेष्ठ शामिल हैं। इस जांच टीम को मंगलवार दिन में दार्चुला पहुंचना था। सूत्रों के अनुसार मौसम खराब होने से हैलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके चलते टीम के सदस्य सड़क मार्ग से शाम 6.20 बजे दार्चुला नेपाल पहुंचे हैं। जांच टीम युवक की मौत के संबंध में बुधवार को लोगों से पूछताछ कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
.............