फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal Army built a route connecting Chhangroo-Tinker

नेपाल सेना ने चीन सीमा पर स्थित छांगरू तिंकर को जोड़ने वाला मार्ग बनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Nepal Army built a route connecting Chhangroo-Tinker
दार्चुला-छांगरू पैदल मार्ग का उद्घाटन करते सुदूर पश्चिम नेपाल के मुख्यमंत्री। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। नेपाल सेना ने दार्चुला से चीन सीमा पर स्थित छांगरू-तिंकर को जोड़ने वाले पैदल मार्ग को दुरुस्त कर लिया है। सोमवार को सुदूर पश्चिम के मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट ने उसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

भारत ने जबसे लिपुलेख तक सड़क का निर्माण किया है तबसे नेपाल बौखलाया हुआ है। नेपाल ने भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख और नाभिढांग को न केवल अपने नक्शे में शामिल कर लिया है, बल्कि भारतीय सीमा पर अपनी सैन्य क्षमता और अन्य सुविधाएं भी बढ़ा दी हैं। अब तक नेपाल के पास चीन सीमा पर स्थित अपने अंतिम गांव छांगरू और तिंकर तक पहुंचने के लिए पैदल रास्ता भी नहीं था। नेपाल के माइग्रेशन वाले परिवारों को भारतीय क्षेत्र से होकर आवागमन करना पड़ता था। छांगरू में बीओपी खोलकर सेना की तैनाती करने के बाद नेपाल सरकार ने सीमा तक सड़क और पैदल रास्ता बनाने का काम नेपाल सेना को सौंप दिया है।
विज्ञापन

नेपाल सेना ने काली नदी के किनारे से होकर छांगरू जाने वाले 80 किमी पैदल मार्ग पर बाधा बनी 550 मीटर लंबी चट्टान काटकर पैदल मार्ग बना दिया है। इस मार्ग का उद्घाटन करने के लिए सुदूर पश्चिम राज्य के मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट हेलीकॉप्टर से दार्चुला पहुंचे। दार्चुला से प्रस्तावित लगभग 134 किमी लंबी सड़क पर 40 किमी सड़क का निर्माण हो चुका है। शेेष सड़क का काम शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed