{"_id":"65e8a7003d1a8679540fccbd","slug":"nepal-accident-bus-going-from-kapilvastu-to-kathmandu-with-51-passengers-fell-into-river-six-died-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal Bus Accident: 51 यात्री लेकर कपिलवस्तु से काठमांडो जा रही बस नदी में गिरी, छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nepal Bus Accident: 51 यात्री लेकर कपिलवस्तु से काठमांडो जा रही बस नदी में गिरी, छह की मौत
Wed, 06 Mar 2024 11:31 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:31 PM IST
सार
Nepal Bus Accident: हादसा दाढिंग के गजुरी गांव पालिका पांच के घाटबेंसी नामक स्थान पर हुआ। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को काठमांडो भेजा गया है। अन्य का गजुरी के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बस नदी में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड की सीमा से सटे नेपाल में एक बस के नदी में गिरने से छह यात्रियों की मौत हो गई। बस कपिलवस्तु से काठमांडो जा रही थी। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को काठमांडो भेजा गया है। अन्य का गजुरी के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
हादसा बुधवार सुबह पांच बजे दाढिंग के गजुरी गांव पालिका पांच के घाटबेंसी नामक स्थान पर हुआ। जिला प्रहरी कार्यालय धाढिंग के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी उप निरीक्षक संतुलाल प्रसाद जायसवाल ने बताया कि बस में 51 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
Dehradun: गढ़ी और क्लेमेंटटाउन कैंट सिविल एरिया निगम में होगा शामिल, रक्षा मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब तक 38 सवारियों को नदी से बाहर निकाला गया है। बस चालक 38 वर्षीय हरीराम हरीजन निवासी रुपंदेही लुंबिनी संस्कृति नगरपालिका नौ को नेपाल प्रहरी ने पकड़ लिया है। उससे हादसे के कारणों की पूछताछ की जा रही है।