{"_id":"5806597e4f1c1b716b7039bb","slug":"negi-was-awarded-the-president-s-police-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए नेगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
नंदन सिंह नेगी को पुलिस पदक से सम्मानित करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
38 साल तक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में जांबाजी के साथ दायित्व का निर्वहन करने वाले सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर नंदन सिंह नेगी को सेवाकाल के दौरान सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। नेगी को 13 अक्तूबर को सीमा सुरक्षा बल एकेडमी टेकनपुर (ग्वालियर) में बल के उप महानिदेशक सुनील कुमार वर्मा ने विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया है।
विज्ञापन
नेगी का नाम वर्ष 2013 में जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान विशिष्ट सेवा मेडल के लिए प्रस्तावित किया गया था। नेगी वर्ष 2014 में रिटायर हुए थे। बीएसएफ के रिटायर्ड अफसर नेगी सेवानिवृत्ति के बाद सेवाकाल में किए गए कार्य की सराहना को अविस्मरणीय बताते हैं।
विज्ञापन