{"_id":"574734094f1c1b6072690a38","slug":"national-boxer-perform-well-in-studies-with-sports-suit","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल के साथ पढ़ाई में भी अव्वल नेशनल बॉक्सर शोभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल के साथ पढ़ाई में भी अव्वल नेशनल बॉक्सर शोभा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 26 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
नेशनल बॉक्सर शोभा कोहली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिभा कहीं भी पैदा हो सकती है, यह कर दिखाया है स्कूली गेम्स की नेशनल बॉक्सर शोभा कोहली ने। डॉ. बाला दत्त तिवारी राजकीय कन्या हाईस्कूल बजेटी से चार विषयों में विशेष सम्मान के साथ हाईस्कूल पास करने वाली शोभा ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 85.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। इसमें स्कूल की मेहनत को भी नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। स्कूल का हाईस्कूल बोर्ड का रिजल्ट 94.12 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
शोभा ने 500 में से 427 अंक हासिल किए हैं। हिंदी में 90, गणित में 88, सामाजिक विज्ञान में 90, विज्ञान में 85, अंग्रेजी में 74 अंक प्राप्त किए हैं। होनहार बॉक्सर के साथ ही मेधावी शोभा वर्ष 2014 में स्कूल गेम्स में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल कर नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी है। स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शोभा सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुकी है। शोभा अपनी सफलता का श्रेय परिवार, गुरुजनों को देतीं है। मैरीकॉम को अपना आदर्श मानने वाली शोभा अंतरराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सर बनकर देश, राज्य, जिले का नाम रोशन करना चाहती है।
विज्ञापन
बजेटी कन्या हाईस्कूल में शोभा के साथ ही और भी मेधावी हैं। आशा ने 70.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में दूसरा, नीरज ने 70.5 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्या सरस्वती भट्ट, शिक्षिका कमलेश डोबाल, जीवंती खाती, गीता भंडारी, ज्योत्सना वर्मा, नारायण दत्त जोशी, मनोज कुमार, नरेंद्र सिंह धामी, हीरा सिंह मेहता, नरेंद्र सिंह बोरा, अनीता देवी, हीरा सिंह मेहता, नरेंद्र सिंह बोरा, एसएमसी अध्यक्ष अनीता देवी ने शोभा आदि मेधावी विद्यार्थियों की सफलता को स्कूल का गौरव बताया है।
विज्ञापन
दसवीं के रितुल ने किया कॉलेज टॉप
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। जीआईसी कनालीछीना के छात्र रितुल कुमार ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया है। रितुल के पिता गजेंद्र प्रसाद उसी कॉलेज में प्रवक्ता हैं। रितुल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों को दिया है। रितुल का कहना है कि वह इंटर की बोर्ड परीक्षा में और अधिक अंक प्राप्त कर जिले और राज्य की मेरिट सूची में नाम दर्ज करना चाहता है। जिसके लिए उसने अभी से मेहनत करनी शुरू कर दी है। रितुल के कॉलेज टॉप करने पर परिवार और क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी।
गरिमा, उत्कर्ष एसडीएस के टॉपर
पिथौरागढ़। एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ में इंटर में 83 प्रतिशत अंकों के साथ गरिमा सामंत, हाईस्कूल में उत्कर्ष पाटनी ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक पंत ने बताया कि इंटर में 47 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है। इंटर में राकेश टकवाल, रमेश सिंह 77.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, विकास वर्मा 76 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में तीसरे के स्थान पर रहे। हाईस्कूल में भरत सिंह कार्की 83 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, दीपक ने 82 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया।