{"_id":"5b9bede1867a557ec86b9f8e","slug":"nanda-festival-starts-with-kalash-yatra-and-floats","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा और झांकियों के साथ नंदा महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा और झांकियों के साथ नंदा महोत्सव शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट के नंदा महोत्सव में हिलजात्रा के लखिया की झांकी भी निकाली गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट में नंदा महोत्सव शुरू हो गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल ने महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा और विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा झांकियां निकाली गई।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह रामलीला मैदान से झांकियां निकाली गई। ग्लोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हिलजात्रा का लखिया, प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने पांडव नृत्य और गढ़वाल जागर, शिखर स्कूल के बच्चों ने भारतीय सेना का समर्पण एवं बलिदान, विद्यासागर स्कूल ने महाकाली, जीजीआईसी की छात्राओं की ओर से विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति, एशियन एकेडमी के बच्चों ने गणेश महोत्सव की झांकी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
झांकी को पूरे नगर में घुमाया गया। इसके बाद रामलीला मैदान में कार्यक्रम हुए। इसमें विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष कांग्रेस नंदा बिष्ट, नगर अध्यक्ष अंजू, कविता, शांति, पुष्पा, राजेंद्र बोरा, ललित भंडारी, महोत्सव समिति के अध्यक्ष दुष्यंत पांगती, सचिव संजय पंत, संरक्षक एसई नवीन टोलिया, डीआईजी बीएस टोलिया, किशोर जंगपांगी, लोकेश भड़, सत्यम जोशी, पवन टोलिया, ओपी वर्मा, चंद्रप्रकाश, योगेश बृजवाल आदि थे।
विज्ञापन