फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Namik has not started the construction of the road

नहीं हो पाया नामिक सड़क का निर्माण शुरू

Sun, 09 Oct 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Namik has not started the construction of the road
लंबे समय से खड़ी पोकलैंड मशीन - फोटो : अमर उजाला

15 सितंबर 2015 को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हिमालय की तलहटी पर बसे नामिक की सड़क का शिलान्यास किया था। सड़क के टेंडर हो गए हैं, लेकिन 25 दिन से पोकलैंड मशीन ककड़सिंह बैंड (क्वीटी) में खड़ी है। विभाग होकरा सड़क पर हॉटमिक्स का काम चलने के कारण पोकलैंड के स्थल पर न जा पाने की बात कर रहा है।

विज्ञापन


होकरा के लिए होकरा के पास बला से 17.34 किमी सड़क मंजूर है। सड़क के लिए 19 करोड़ रुपये मंजूर हैं। अगस्त में सड़क के टेंडर हो गए हैं। 15 सितंबर के बिर्थी दौरे में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नामिक की सड़क की आधारशिला रखी। उससे एक दिन पहले ठेकेदार ने नामिक की सड़क का काम शुरू करने के लिए ककड़सिंह बैंड पर पोकलैंड मशीन पहुंचा दी थी। मशीन आज भी उसी स्थान पर खड़ी है। वहीं, नामिक सड़क का काम शुरू न होने से नामिक के लोग मायूस हैं। 
विज्ञापन


नामिक की प्रधान तुलसी देवी ने कहा कि 25 दिन बाद भी पोकलैंड मशीन ककड़सिंह बैंड में ही खड़ी है। मुख्यमंत्री के सामने लोनिवि के पीएमजीएसवाई डिवीजन के अधिकारियों ने तत्काल सड़क का काम शुरू करने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। ग्राम प्रधान ने कहा है कि मशीन को स्थल पर ले जाकर सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ कर देना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


होकरा सड़क पर हॉटमिक्स का काम चल रहा है। पोकलैंड मशीन की चेन से हॉटमिक्स को नुकसान पहुंचेगा। ठेकेदार को सड़क पर टीन की सीट डालकर मशीन स्थल पर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्दी होकरा सड़क का काम शुरू होगा।  -प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि पीएमजीएसवाई डिवीजन धारचूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed