{"_id":"64e78ac6ac57363e2f01c404","slug":"nagar-panchayat-first-van-panchayat-land-ownership-issue-resolved-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-3633-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत : पहले वन पंचायत, भूमि के मालिकाना का मामला सुलझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत : पहले वन पंचायत, भूमि के मालिकाना का मामला सुलझे
Thu, 24 Aug 2023 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी को नगर पंचायत बनाए जाने पर कहीं स्वागत तो कहीं विरोध होने लगा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने वन पंचायत और भूमि के मालिकाना हक के मामलों का समाधान होने तक ग्राम पंचायतों को भंग नहीं किए जाने का अनुरोध किया है। चेतावनी दी कि जबरन ग्राम पंचायत को भंग किया गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कैबिनेट की बैठक में नगर पंचायत को मंजूरी दिए जाने के तत्काल बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर कहा था कि मुनस्यारी को आगे बढ़ाने के लिए नगर पंचायत की आवश्यकता है लेकिन नगर पंचायत बनने से पहले तीन वन पंचायतों तथा जमीनों के मलिकाना हक के मामलों को सुलझाया जाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद वन पंचायत का क्या अस्तित्व होगा इस पर स्पष्ट राय चार वर्षों से मांगी जा रही है लेकिन कोई भी विभाग इस पर बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस नगर पंचायत की सीमा के भीतर वर्षों से रहने सैकड़ों परिवारों को मालिकाना हक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक इन दोनों मामलों में कोई सम्मानजनक फैसला नहीं आता है तब तक ग्राम पंचायत को भंग करने का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र क्षेत्र के लोगों की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
इधर मुनस्यारी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा पर भाजयुमो और छात्रसंघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। भाजयुमो और छात्रसंघ का कहना है कि नगर पंचायत बनने से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा।
जनता की ओर से सीएम का आभार है। अब हिमनगरी को स्वच्छ, सुंदर बनाना आसान हो जाएगा। उम्मीद है शीघ्र ही प्रशासक की नियुक्ति कर स्थानीय लोगों को वन, भूमि आदि मूलभूत सुविधाओं का मालिकाना हक मिलेगा। - लवराज रावत, अध्यक्ष भाजयुमो मुनस्यारी।
नगर पंचायत बनने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। पंचायत में युवाओं को प्रतिनिधित्व करने का मौका भी मिलेगा। सीएम से भेंट कर जल-जंगल और हक-हुकूक के बारे में अवगत कराया जाएगा। - अनिल कोरंगा, अध्यक्ष छात्र संघ, मुनस्यारी महाविद्यालय।
मुनस्यारी नगर पंचायत बनने पर खुशी की लहर
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पर्यटन नगरी मुनस्यारी को नगर पंचायत बनाए जाने पर कैबिनेट की मुहर के बाद खुशी की लहर है। लोगों ने कहा कि धारचूला विधायक हरीश धामी के प्रयासों से नगर पंचायत आखिर बन ही गई। वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसकी घोषणा की थी लेकिन ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को महज छह माह होने के कारण लोगों के भारी विरोध के चलते सरकार ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। नगर पंचायत बनने पर राम सिंह धर्मशक्तू, गोकर्ण मर्तोलिया, भाजपा अध्यक्ष डॉ. दुर्गा प्रसाद, कैलाश कोरंगा, बृजेश धर्मशक्तू आदि ने खुशी जताई है। संवाद