फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nachni Ayurvedic Hospital to become a welfare center

नाचनी आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनेगा कल्याण केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Nachni Ayurvedic Hospital to become a welfare center
डा.हरीश धर्मशक्तू। - फोटो : PITHORAGARH
नाचनी (पिथौरागढ़)। आयुर्वेदिक चिकित्सालय नाचनी को कल्याण केंद्र (वेलनेस सेंटर) बनाया जाएगा। इसके लिए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। केंद्र बनने से तल्ला जोहार के लोगों को आयुर्वेदिक, एलोपैथिक, योगा, प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथी की सुविधा एक ही जगह पर मिल सकेगी।
विज्ञापन

नाचनी आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी और आयुष के ब्लॉक प्रभारी डॉ. हरीश धर्मशक्तू ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड में भी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों को कल्याण केंद्र (वेलनेस केंद्र) बनाया जा रहा है। पिथौरागढ़ जिले में भी सात आयुर्वेदिक चिकित्सालयों को कल्याण केंद्र बनाया जाना है। इससे आयुर्वेदिक चिकित्सालय नाचनी में आयुर्वेदिक, एलोपैथिक, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथी आदि की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी। बताया कि नाचनी में केंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। उन्होंने निर्माणाधीन आयुर्वेदिक चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माणदायी संस्था के ठेकेदार को गुणवत्ता का ध्यान रखने और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed