फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Murder of a youth in Didihat Pithoragarh

UK: डीडीहाट का हत्याकांड...रात को सड़क किनारे मिला खून से सना 'भूपेंद्र', चालक पर हत्या का आरोप; FIR दर्ज

Tue, 14 Jul 2026 03:53 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Tue, 14 Jul 2026 03:53 PM IST
सार

डीडीहाट के दूनाकोट मार्ग पर युवक का खून से लतपथ शव मिला। पुलिस-फोरेंसिक ने हत्या की पुष्टि की। मृतक की मां ने वाहन चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
Murder of a youth in Didihat Pithoragarh
भूपेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक वाहन चालक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात दूनाकोट मार्ग पर कफलवा बैंड के पास वाहन से गुजर रहे कुछ लोगों ने एक युवक को सड़क किनारे खून से लतपथ पड़ा देखा। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान हुनेरा निवासी भूपेंद्र सिंह चौहान (37) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, युवक के सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। ऐसे में प्रथम दृष्टया उसकी हत्या हुई है। इस आशंका के चलते पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


बेटे की मौत पर मां ने कोतवाली पहुंचकर एक वाहन चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। मृतका की मां ने कहा कि उसका बेटा घर से डीडीहाट बाजार आया था। शाम के समय वह वाहन चालक के साथ घर के लिए रवाना हुआ लेकिन रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का सड़क किनारे शव मिला। प्रथम दृष्टया उसकी हत्या हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मां की तहरीर पर एक वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। -उमेश मलिक, सीओ, डीडीहाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed