फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Municipal Sensor LED Street Light

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के 20 वार्डों में लगेंगी सेंसरयुक्त एलईडी स्ट्रीट लाइट

Sun, 02 Apr 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 02 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Municipal Sensor LED Street Light
पिथौरागढ़। नगर पालिका क्षेत्र में सेंसरयुक्त एलईडी स्ट्रीट लाइट लगेंगी। इससे लाइट जलाने, बंद करने का झंझट तो खत्म होगा ही बिजली की खपत कम होने से बिल भी कम आएगा।
विज्ञापन


20 वार्ड वाली पिथौरागढ़ पालिका में वर्तमान में रात्रि प्रकाश के लिए लगभग 6500 स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। पहले पूरे नगर क्षेत्र में सोडियम लाइट लगी थी। सोडियम लाइट का एक बल्ब 200 वॉट का होने के कारण बिजली की अधिक खपत होती है। कई बार स्विच समय पर ऑफ नहीं करने पर स्ट्रीट लाइट दिन भर जली रहती हैं। ऐसे में बिजली की बर्बादी होती है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए नगरपालिका ने सभी वार्डों में सेंसर युक्त एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाना शुरू कर दिया है। 40 वॉट का एलईडी बल्ब रात्रि प्रकाश के लिए पर्याप्त होता है। वर्तमान में विभिन्न वार्डों में लगभग 1100 सेंसर युक्त एलईडी लगाई गई हैं। पालिका अब सोडियम लाइट के स्थान पर एलईडी लाइट लगाएगी। इस तरह से भविष्य में पालिका के सभी वार्डों में एलईडी लाइट लग जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसर लगा होने से शाम होने पर यह लाइट स्वत: ही जल जाती है और सुबह के समय बंद हो जाती है। इससे अलग से कर्मचारी तैनात करने की आवश्यकता भी नहीं रहती है। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि रात्रि प्रकाश की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सेंसर युक्त एलईडी लागाई जा रही हैं।


20 वार्डों में खराब हैं लगभग 200 लाइट
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगरपालिका में वर्तमान में 20 वार्ड हैं। इनमें लगभग 200 लाइट खराब हैं जिन्हें सुधारने के लिए तीन लाइनमैन तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जो एलईडी लाइट खराब हैं उनकी मरम्मत के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। इन सभी बल्बों को सुधारकर फिर से उपयोग में लाया जाएगा। स्टोर कीपर गौरव अग्रवाल ने बताया कि स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत मिलते ही सुधार कर दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed