फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Movement of Asha workers postponed after talks with CMO

Pithoragarh News: सीएमओ से वार्ता के बाद आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन स्थगित

Sun, 13 Aug 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 13 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Movement of Asha workers postponed after talks with CMO
गंगोलीहाट में वार्ता के दौरान सीएमओ के साथ आशा कार्यकर्ता। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के साथ हुई वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया है। रविवार को आशा कार्यकर्ताओं की सीएचसी में सीएमओ डॉ. एचसी ह्यांकी के साथ सकारात्मक वार्ता हुई, जिसके बाद उन्होंने आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को आशा कार्यकर्ताओं का 13 दिन से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हो गया है। ब्लॉक अध्यक्ष उमा महरा ने कहा कि सीएमओ ने उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है। उनके आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। सोमवार को आशाओं ने एनएचएम कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी थी। वार्ता सफल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। आशाओं ने समान वेतन और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया था। वार्ता में कमला बिष्ट, ममता देवी, सुंदरी डसीला, मुन्नी देवी, प्रभा जोशी, मंजू देवी, सीता देवी, राधिका देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed