फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mountaineering Institute will commence work

पर्वतारोहण संस्थान का काम होगा शुरू

Thu, 29 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट , पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट , पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mountaineering Institute will commence work

धन की कमी के कारण अधूरे पड़े खोलियागांव स्थित साहसिक पर्वतारोहण संस्थान का काम फिर शुरू होने की उम्मीद जाग गई है। कई वर्षों से अधूरे पड़े इस संस्थान के शेष काम को पूरा कराने के लिए केंद्र सरकार के पर्यटन विभाग ने 45 लाख रुपए दिए हैं। कार्यदायी संस्था कुमाऊं मंडल निगम (केएमवीएन) ने शेष काम के लिए टेंडर करा लिए हैं।

विज्ञापन


तत्कालीन भाजपा सरकार ने साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2001 में खोलिया गांव में साहसिक पर्वतारोहण संस्थान को मंजूरी दी। प्राथमिक चरण में संस्थान के लिए 60 लाख रुपए मंजूर किए गए। निर्माण का काम उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को दिया गया, लेकिन धन की कमी के कारण संस्थान का काम पूरा नहीं हो सका। सांसद अजय टम्टा के प्रयासों के बाद हाल ही में केंद्र सरकार ने संस्थान के लिए 45 लाख रुपए प्रदान कर दिए हैं। शेष काम को पूरा कराने का जिम्मा केएमवीएन को दिया गया है। केएमवीएन ने शेष कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। इससे संस्थान के जल्द तैयार होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन


कई अधूरे काम होंगे पूरे
केएमवीएन के जूनियर अभियंता राजेश तिवारी ने बताया कि संस्थान के अधूरे काम को पूरा कराने के लिए केंद्र से 45 लाख रुपए मिले हैं। इस राशि से हास्टल, डोरमेट्री के साथ ही अन्य अधूरे काम पूरे कराए जाएंगे। जल्द कक्षाएं संचालित कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed