{"_id":"6aa8359b7ae81e3f35071a7a","slug":"mostmanu-fair-begins-the-dola-palanquin-of-deity-mosta-will-be-taken-out-today-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-146744-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मोस्टमानू मेला शुरू, आज उठेगा मोस्टा देवता का डोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मोस्टमानू मेला शुरू, आज उठेगा मोस्टा देवता का डोला
Mon, 14 Sep 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोर घाटी के ऐतिहासिक मोस्टमानू महोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का सोमवार को कलश यात्रा और छलिया नृत्य के साथ शुभारंभ हुआ। पहले दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मंगलवार को मोस्टा देवता का डोला उठने के साथ मुख्य मेले का आयोजन होगा।
छलिया दल की मनमोहक प्रस्तुति के बीच क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर कलश यात्रा निकाली। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाईं, दायित्वधारी गणेश भंडारी, मेयर कल्पना देवलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी और मेला संयोजक वीरेंद्र बोहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत खुशी दिगारी के भजनों और कुमाऊंनी गीतों से हुई। इसके बाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सोर वैली पब्लिक स्कूल और सरस्वती शिशु निकेतन मोस्टमानू के विद्यार्थियों के साथ अमित कुमार, जगदीश प्रसाद, प्रियांशु आर्य और नारायण सोराड़ी ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रमों का संचालन दीवान सिंह वल्दिया ने किया।
विज्ञापन
-- -- -- -
इस मौके पर यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी, भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र रावत, प्रकाश जोशी, पुष्पा सौन, मेला कमेटी अध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट, व्यवस्थापक पंकज बिष्ट, मिलाप सिंह बिष्ट, जसवंत सिंह, जगत सिंह मेहता, चंद्रशेखर पुनेड़ा, दिव्यांशु मिश्रा, पारस जोशी आदि मौजूद रहे।
-- -
स्टॉल लगाकर लोगों को दी योजनाओं की जानकारी
पिथौरागढ़। मोस्टमानू महोत्सव में पशुपालन, शिक्षा, उद्यान, स्वास्थ्य और कृषि समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्टॉलों पर स्थानीय उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए। महोत्सव में पहुंचे लोगों ने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी भी की। सं