फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mostamanu resounded with the cry of praise of Mosta deity.

Pithoragarh News: मोस्टा देवता की जय के उद्घोष से गूंजा मोस्टामानू

Thu, 21 Sep 2023 09:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 21 Sep 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
Mostamanu resounded with the cry of praise of Mosta deity.
पिथौरागढ़। सोरघाटी के मोस्टामानू मंदिर का मुख्य मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। दोपहर में डोला आते ही समूचा वातावरण मोस्टा देवता के जयकारे से गूंज उठा। इस दौरान हजारों लोगों ने मोस्टा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बुधवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पारंपरिक परिधान में दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को ऋषि पंचमी की शुभकामनाएं दीं। मेला देखने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। इससे पूर्व पंडितों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। दोपहर में ढोल-नगाड़ों के साथ मोस्टा देवता और महाकाली का डोला मंदिर प्रांगण में पहुंचा।
विज्ञापन

देव डांगर ने फूल-अक्षत से श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। बाद में मंदिर की परिक्रमा की। ऐसी मान्यता है कि मोस्टा देवता के आशीर्वाद से बारिश और फसल अच्छी होती है। मंदिर में स्थित भारी पत्थर को उठाने के लिए युवाओं में खासा जोश दिखाई दिया। इस दौरान लोक कलाकारों की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को बांधे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मेला संयोजक विरेंद्र बोहरा, कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट, प्रकाश जोशी, गोविंद बिष्ट, हिमांशु पाटनी, मनोज बिष्ट समेत गोरंगघाटी क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मोस्टामानू मेले में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल लगाया गया।
बाक्स
कई महिलाओं के गहने और पर्स गायब
पिथौरागढ़। मोस्टामानू मंदिर में 30,000 से अधिक लोग पहुंचे। इस दौरान कई महिलाओं के गहने और पर्स चोरी होने की घटनाएं भी हुईं। कुछ पीड़ित महिलाएं परिसर में मौजूद पुलिस से शिकायत करती नजर आईं। पीड़ित महिलाओं की ओर से अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

बाक्स
मुवानी के नाग देवता के मंदिर में लगा मेला
मुवानी। मुवानी घाटी के शीर्ष में स्थित नाग देवता के मंदिर में ऋषि पंचमी पर मेले का आयोजन किया गया। लोगों ने मंदिर में परिवार सहित पूजा-अर्चना की। दोपहर को सांस्कृतिक मंच की ओर से मंदिर तक ढोल-नगाड़ों के बीच आकर्षक झांकी निकाली। नाग देवता के जयकारे से घाटी गुंजायमान हो गई। महिलाओं ने झोड़ा चांचरी खेल भी गाए। व्यापारी जगत सिंह मेहता ने भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर रमेश बम, दीपक कार्की, संजय वर्मा, शिवराज सलोनी, हंस कुमार पाल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed