फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   more than 25 thousand pilgrims have reached Adi Kailash

Pithoragarh News: अब तक 25 हजार से अधिक यात्री पहुंचे आदि कैलाश, मौसम सुहावना होने से यात्री खुश

Fri, 04 Oct 2024 04:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 04 Oct 2024 04:55 PM IST
सार

इस साल अब तक 25,000 से अधिक यात्री आदि कैलाश के दर्शन कर चुके हैं। मौसम सुहावना होने से यात्री भी काफी खुश हैं।

विज्ञापन
more than 25 thousand pilgrims have reached Adi Kailash
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ में मौसम सुहावना होने से बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से यात्री ओम पर्वत और आदि कैलाश दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस साल अब तक 25,000 से अधिक यात्री आदि कैलाश के दर्शन कर चुके हैं।

पिछले वर्ष अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश दर्शन के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। धारचूला में रोज आदि कैलाश दर्शन के लिए सौ से अधिक पास बन रहे हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम सुहावना होने से यात्रियों को भी ओम पर्वत और आदि कैलाश के अच्छी तरह दर्शन हो रहे हैं। कई यात्री दारमा घाटी स्थित पंचाचूली के दर्शन के लिए भी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur News: होटल में चल रहा था गंदा काम...AHTU और पुलिस के छापे से मचा हड़कंप, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से संचालित ओल्ड लिपुलेख से कैलाश पर्वत के दर्शन कर पांच सदस्यीय दल ने शुक्रवार को आदि कैलाश के दर्शन किए। यह दल शनिवार को हेलीकाॅप्टर से पिथौरागढ़ स्थित नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचेगा। आज दूसरा दल गुंजी पहुंचेगा। पर्यटक आवास गृह धारचूला के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि काठगोदाम टू काठगोदाम एक्सप्रेस के चार यात्री गुंजी पहुंच गए हैं। केएमवीएन के पांचवें दल के 10 यात्री भी आज धारचूला पहुंचेंगे। चौथे दल के छह यात्री आदि कैलाश के दर्शन कर रात्रि विश्राम बुदि में करेंगे। उच्च हिमालयी क्षेत्र में अभी ठंड शुरू नहीं हुई है। मौसम सुहावना होने से यात्री भी काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed