{"_id":"66ae6b07493a651f0606295a","slug":"modern-ambulance-gathering-dust-in-phc-kanalichhina-for-four-years-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-116284-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चार साल से पीएचसी कनालीछीना में धूल फांक रही आधुनिक एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चार साल से पीएचसी कनालीछीना में धूल फांक रही आधुनिक एंबुलेंस
Sat, 03 Aug 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
कनालीछीना पीएसची में चार साल से खड़ी आधुनिक एंबुलेंस।
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनालीछीना में पिछले चार सालों से आधुनिक एंबुलेंस धूल फांक रही है। एंबुलेंस खड़ी-खड़ी खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। इसके अंदर लगे उपकरण भी खराब हो रहे हैं।
बीएडीपी योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग ने 35 लाख रुपये खर्च कर आधुनिक एंबुलेंस खरीदी थी। इसका मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में रह रहे लोगों के घर-घर जाकर उन्हें उपचार दिलाना था। पिछले चार सालों से अस्पताल में ड्राइवर नहीं होने के कारण आधुनिक एंबुलेंस धूल फांक रही है। कुछ समय पूर्व तक कनालीछीना अस्पताल प्रबंधन ने वाहन को अस्पताल परिसर के बाहर खड़ा किया था। ये वाहन बारिश, धूप में खड़ा-खड़ा खराब हो रहा था। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने वाहन को चलाने की मांग तो स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस गैराज में खड़ी कर दी। इस एंबुलेंस में पैथोलॉजी लैब सहित छोटे अस्पतालों में उपलब्ध व्यवस्थाओं की सुविधा है लेकिन वाहन चालक के अभाव में एंबुलेंस खड़ी-खड़ी खराब हो रही है।
डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ पिथौरागढ़ ने बताया कि एंबुलेंस को ठीक करने के लिए शासन को 10 लाख का प्रस्ताव भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलते ही एंबुलेंस को ठीक कर उसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।