फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mobile Polution Test

सचल वाहन से होगी पिथौरागढ़ जिले में वाहनों के प्रदूषण की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mobile Polution Test
पिथौरागढ़। जिले में पुलिस और परिवहन विभाग की पहल पर वाहनों का प्रदूषण जांचने के लिए सचल वाहन की व्यवस्था की गई है। इस वाहन से कहीं भी वाहनों के प्रदूषण की जांच की जा सकेगी। अब आम लोगों को भी प्रदूषण की जांच के लिए इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह प्रदूषण जांच सचल वाहन ऐसा वाहन है जो जिले के विभिन्न स्थानों में जाकर मौके पर ही वाहन के प्रदूषण की जांच करेगा। बताया कि लोगों को मौके पर ही प्रदूषण जांच करने की सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने सभी से अपने वाहन के प्रदूषण की जांच कर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की। इस मौके पर जिलाधिकारी समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों की भी प्रदूषण जांच सचल वाहन के माध्यम से की गई। प्राइवेट एजेंसी यूनिवर्सल के प्रदूषण मापने वाले सचल वाहन में एक सौ रुपये के शुल्क में प्रदूषण की जांच के साथ एक जांच का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। जिला मुख्यालय के बाद यह वाहन जिले के अन्य कस्बों में भी जाएगा। इस अवसर पर सहायक संभागीय अधिकारी नवीन सिंह, टीएसआई डीएस मेहरा आदि थे।
विज्ञापन

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जागरूकता वाहन
पिथौरागढ़। 18 जनवरी से शुरू हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम जारी हैं। बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत कलक्ट्रेट से जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रचार वाहन को डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीएम ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आम लोगों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने के लिए एक प्रचार वाहन तैयार कर पूरे जिले में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed