{"_id":"66180e9f3008a77d9801c4d1","slug":"mnrega-laborers-son-passed-cds-exam-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-112200-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मनरेगा मजदूर के बेटे ने पास की सीडीएस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मनरेगा मजदूर के बेटे ने पास की सीडीएस परीक्षा
Thu, 11 Apr 2024 09:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 11 Apr 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। बलतड़ी गांव निवासी रोहित भट्ट ने सीडीएस परीक्षा पास कर ली है। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। रोहित के पिता मनरेगा में मजदूर हैं।
बुधवार को सीडीएस क्वालिफाई करके गांव पहुंचे किसान उमेश भट्ट के पुत्र रोहित भट्ट का भव्य स्वागत किया गया। रोहित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा आठ तक गौड़ीहाट विद्यालय से पास की है। इसके बाद उन्होंने नवोदय विद्यालय से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ली। उनके पिता उमेश भट्ट मनरेगा में कार्य करके घर चलाते हैं। उनकी माता हेमा भट्ट गृहिणी हैं।
बेटे की सफलता से माता-पिता और बहन पूजा बेहद खुश हैं। रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान पूजा भट्ट, सुरेश भट्ट, पंकज भंडारी, लीलाधर भट्ट,खष्टी बल्लभ भट्ट, भाष्कर भट्ट, अरुण चंद, मोहित चंद, रमेश चंद रोडियाल, योगेश धरियाल, प्रकाश भट्ट आदि ने खुशी जताई है। संवाद