फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   MLA Mayukh Mehar reached Lelu village and heard the problems.

Pithoragarh News: विधायक मयूख महर ने लेलू गांव पहुंचकर सुनीं समस्याएं

Sun, 04 Aug 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 04 Aug 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
MLA Mayukh Mehar reached Lelu village and heard the problems.
लेलू गांव में विधायक मयूख महर का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने लेलू गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने कुंडल सिंह और जितेंद्र इगराल के नेतृत्व में शॉल ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पंचकोटी खाले में जनसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ग्रामवासियों ने चैतोल खाले के विस्तारीकरण की मांग विधायक के समक्ष रखी। इस पर उन्होंने स्वीकृति प्रदान करते हुए चैतोल खाले को भव्य रूप देने, पाकशाला निर्माण और चैतोल खाले के चारों ओर रेलिंग लगाने की भी स्वीकृति दी। सभा में ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह थरकोटी, भीम सिंह थरकोटी, अर्जुन सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान संदीप गिरी, व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल इगराल, सूरज अजगला, हीरा सिंह, कमलेश सिंह आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed