फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   MK Enterprises won the final of cricket

Pithoragarh News: एमके इंटरप्राइजेज ने जीता क्रिकेट का फाइनल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
MK Enterprises won the final of cricket
गणाईगंगोली में आयोजित स्व. नंदन मेहताक्रिकेट टूर्नामेंट कीविजेता टीम एमके इंटरप्राइजेज ट्राफी - फोटो : PITHORAGARH
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। स्वर्गीय नंदन मेहता क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता एमके इंटरप्राइजेज बन गया है। शनिवार को खेले गए फाइनल में एमके इंटरप्राइजेज ने 90 रन से मैच जीता। प्रतियोगिता में एमके इंटरप्राइजेज के अब्बास मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 25 हजार रुपये नगद इनाम दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को जीआईसी मैदान में स्व. नंदन सिंह मेहता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल एमके इंटरप्राइजेज और विश्व एकादश के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री और पूर्व विधायक मीना गंगोला ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। एमके इंटरप्राइजेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अब्बास के 136 और नमन के 69 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 302 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी विश्व एकादश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 210 रन ही बना सकी। टीम के लिए बंटी ने 92 रन बनाए। एमके इंटर प्राइजेज ने 90 रनों से जीत दर्ज की। शानदार बल्लेबाजी के लिए एमके इंटरप्राइजेज के अब्बास को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने प्रतियोगिता में 288 रन बनाने के साथ ही तीन विकेट लिए। कमेटी अध्यक्ष जसबीर डोबाल ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर दीपक धानिक, कुंदन मेहता, चंदन बाणी, जैक बोरा, विनोद डसीला, देवेंद्र मेहता, गोविंद पंत, अभिनेष बनकोटी, राजेंद्र उपाध्याय, भगवत वर्मा, अभिषेक वर्मा, दीन दयाल उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed