फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Miss three convictions in the branded drug supply

मिस ब्रांडेड दवा सप्लाई में तीन को सजा

Tue, 08 Nov 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 08 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Miss three convictions in the branded drug supply
न्यायिक मजिस्ट्रेट का फैसला - फोटो : अमर उजाला

न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा कय्यूम की अदालत ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम-1940 के अंतर्गत मिस ब्रांड दवा सप्लाई करने के आरोप में तीन सप्लायरों को दो-दो वर्ष की सजा और दस-दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा। तीनों आरोपी गाजियाबाद के हैं।

विज्ञापन


अभियोजन अधिकारी सुनीता भट्ट ने बताया कि 10 अगस्त 2008 को औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम ने जिला अस्पताल के मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया था। मेडिकल स्टोर में टैक्सा मैथासोल सोडियम फास्फेट इंजेक्शन मिला। इसे जांच के लिए भेजने पर पता चला कि यह मिस ब्रांड दवा है। यह दवा गाजियाबाद की दवा सप्लाई कंपनी नव कैंप फार्मेसिकल ने उपलब्ध कराई थी। जांच में यह भी पता चला कि दवा नॉट फॉर सेल थी और बिल में कंपनी ने अपना नाम भी नहीं लिखा था।
विज्ञापन


इस मामले में नव कैंप फार्मेसिकल कंपनी के मालिक नवल अरोरा, पार्टनर रमेश भल्ला और ब्राउन लैबोटिप्स के प्रबंधक एके गुप्ता के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। अदालत ने इस मामले में औषधि निरीक्षक एससी शर्मा, अरविंद कुमार, आरएन प्रजापति को गवाह के तौर पर पेश किया। सभी आरोप सही पाए जाने पर अदालत ने सजा सुना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed