फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Minister's native village road closed for three months

Pithoragarh News: मंत्री के पैतृक गांव की सड़क तीन माह से बंद

Mon, 14 Aug 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 14 Aug 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Minister's native village road closed for three months
जान जोखिम में डालकर बंद सड़क को पार करते पमस्यारी के ग्रामीण। स्रोत- जागरूक ग्रामीण।
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के पैतृक गांव हुनेरा की सड़क तीन माह से बंद है। इसे खोलने के लिए विभाग के पास राशि नहीं है। मलबे से बंद कई अन्य सड़कों की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री जोशी के पैतृक गांव हुनेरा की सड़क पीएमजीएसवाई खंड के अधीन है। इसे डीडीहाट-आदिचौरा-हुनेरा मोटर मार्ग कहा जाता है। यह सड़क 21 मई को हुई भारी बारिश से करीब 500 मीटर पूरी तरह से टूट गई थी। इसे ठीक कराने के लिए हुनेरा के ग्रामीण कई बार पीएमजीएसवाई खंड कार्यालय में गुहार लगा चुके हैं लेकिन बजट के अभाव में पीएमजीएसवाई खंड मंत्री जोशी के पैतृक गांव की सड़क को नहीं खोल सका है।
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई के ईई डीएस बांगड़ी ने बताया कि सड़क को खोलने के लिए विभाग को पचास लाख रुपये की जरूरत है जिसकी मांग पीएमजीएसवाई के उच्च अधिकारियों से लगातार की जा रही है लेकिन राशि न मिलने से सड़क को खोला जाना असंभव है। सड़क न खुलने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हुनेरा के ग्रामीण ध्यान सिंह, राजेंद्र चौहान, मनोहर सिंह, पुष्कर सिंह ने बताया कि तीन माह से परेशान ग्रामीणों को आठ से दस किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं खुल सकी पमस्यारी की सड़क
आठ किमी पैदल चलकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट-पमस्यारी सड़क बंद होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को रोजाना आठ किमी पैदल चलकर डीडीहाट पहुंचना पड़ रहा है।
लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण डीडीहाट-पमस्यारी सड़क ठंडे नाले के पास पूरी तरह से बंद हो गई है। इस कारण करीब पांच हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जरूरी सामान पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को मशक्कत करनी पड़ रही है। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से ग्रामीण जोखिम उठाते हुए पैदल चलकर डीडीहाट पहुंच रहे हैं। इसलिए विद्यार्थियों को आवाजाही में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रवि बोरा के नेतृत्व में पीएमजीएसवाई खंड के ईई डीएस बांगड़ी के पास पहुंचे पमस्यारी के ग्रामीणों ने सड़क को जल्द खोलने की मांग की।

---------

इनसेट

पीएमजीएसवाई कार्यालय में धरना देगी कांग्रेस

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आदिचौरा-हुनेरा सड़क तीन माह से बंद है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस सड़क को जल्द खाेलने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र बोरा ने बताया कि विकासखंड की सड़कों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। आदिचौरा-हुनेरा सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणोें को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अन्य सड़कों को भी सुधारने की जरूरत है। उन्होंने कबीना मंत्री गणेश जोशी से सड़क खोलने और सुधारने के लिए धन आंवटन की मांग की है। बताया कि अगर पीएमजीएसवाई खंड एक सप्ताह में सड़क नहीं खोलेगा तो ग्रामीणों के साथ धरना, प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed