फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Minister angry over Hunera road not opening, talks to secretary

Pithoragarh News: हुनेरा सड़क न खुलने से मंत्री नाराज, सचिव से की वार्ता

Thu, 30 Nov 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 30 Nov 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Minister angry over Hunera road not opening, talks to secretary
डीडीहाट में कैबिनेट मंत्री से मिलते हुनेरा के ग्रामीण। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पांच माह से बंद डीडीहाट-आदिचौरा-हुनेरा मोटर मार्ग के नहीं खुलने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पीएमजीएसवाई के सचिव और मुख्य अभियंता को फोन कर सड़क को एक सप्ताह में खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कृषि मंत्री गणेश जोशी बृहस्पतिवार को एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत डीडीहाट पहुंचे। हुनेरा के ग्रामीणों ने मंत्री से मुलाकात कर पांच माह से बंद सड़क नहीं खुलने का मामला रखा। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बंद होने से उन्हें पैदल आवागमन करना पड़ रहा है। क्षेत्र तक जरूरी सामान पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है। बुजुर्ग या बीमारों को डोली से लाना ले-जाना पड़ता है। इस समस्या को सुनकर मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने मौके से ही पीएमजीएसवाई के सचिव और मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई को फोन कर एक सप्ताह में सड़क को खोलने के निर्देश दिए। बता दें कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पैतृक गांव डीडीहाट के हुनेरा में है। मंत्री जोशी बृहस्पतिवार को अपने ईष्ट देवता की पूजा करने डीडीहाट पहुंचे थे। उन्होंने छनपट्टा में स्थित ईष्ट देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed