{"_id":"5a9c208d4f1c1bf07b8ba67c","slug":"mehandi-created-by-the-daughter-of-finance-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री की बेटी के हाथों पर रची मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्त मंत्री की बेटी के हाथों पर रची मेहंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
काबीना मंत्री प्रकाश पंत की बेटी नमिता मेहंदी के समय परिवारजनों के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री प्रकाश पंत की बेटी के हाथों पर मेहंदी रचाई गई। विवाह समारोह में पहुंचे पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारियों और मेहमानों ने कन्या को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
रविवार को मंत्री के खड़कोट निजी आवास पर गणेश पूजा, सुवाल पथाई, मेहंदी, महिला संगीत के साथ ही दोपहर एक बजे प्रीतिभोज का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीएम एवं नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, उक्रांद के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी आदि ने वित्त मंत्री और परिजनों से भेंटकर बधाई दी।
विज्ञापन
इस दौरान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया, पूर्व राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, गिरीश जोशी, गोपू महर, गोविंदी कोरंगा, प्रेमा कोश्यारी, मीनू बिष्ट आदि मौजूद थे। इसके साथ ही डीएम सी रविशंकर, एसपी अजय जोशी, सीडीओ वंदना सिंह, सीओ शेखर चंद्र सुयाल आदि भी बधाई देने पहुंचे। वहीं, कार्यक्रम के चलते वित्त मंत्री के आवास को जाने वाले मार्ग पर दिनभर गाड़ियों का जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन