{"_id":"6727b3dace2f3105140f22c6","slug":"medical-college-campus-will-be-built-by-2025-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-119800-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 2025 तक बन जाएगा मेडिकल कॉलेज कैंपस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 2025 तक बन जाएगा मेडिकल कॉलेज कैंपस
Sun, 03 Nov 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के मोस्टामानू में मेडिकल काॅलेज के कालेज कैंपस का निर्माण 2025 तक पूरा हो जाएगा। निर्माणाधीन काॅलेज कैंपस का 60 प्रतिशत कार्य अब तक पूरा हो चुका है। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद सीमांत जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा।
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 12 किमी दूर 678.89 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस धनराशि का 60 प्रतिशत कालेज कैंपस और 40 प्रतिशत हास्पिटल कैंपस के निर्माण पर खर्च होगा।
मोस्टामानू में मेडिकल कालेज कैंपस का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 15 ब्लॉक बनने हैं। इनमें से 10 भवनों का स्ट्रक्चर तैयार कर लिया गया है। निर्माणदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2025 आखिर तक कालेज कैंपस का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा बेस अस्पताल के निकट हॉस्पिटल कैंपस का निर्माण किया जाना है। हॉस्पिटल कैंपस में 14 भवन बनने हैं। इसके निर्माण के लिए वन भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। वन भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद हॉस्पिटल कैंपस का निर्माण होगा। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार हॉस्पिटल कैंपस का कार्य लगभग दो साल में पूरा हो जाएगा।
मेडिकल काॅलेज बनने के बाद सीमांत पिथौरागढ़ जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा। लोगों के उपचार के लिए बेस अस्पताल में ही विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध होंगे। ऐसे में उपचार के लिए मरीजों को हल्द्वानी, बरेली की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के अवर अभियंता अभिषेक स्नेही का कहना है कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। काॅलेज कैंपस का कार्य 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 2025 आखिर तक काॅलेज कैंपस का कार्य पूरा हो जाएगा। हास्पिटल कैंपस में भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही चल रही है।