फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Maya, Pratibha, Chandrashekhar first in Olympic Day marathon

ओलंपिक दिवस पर हुई मैराथन में माया, प्रत्यक्ष, चंद्रशेखर प्रथम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Maya, Pratibha, Chandrashekhar first in Olympic Day marathon
पिथौरागढ़ देव सिंह खेल मैदान में मैराथन दौड़ विजेता खिलाड़ी पुरस्कार के साथ। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। ओलंपिक दिवस पर जिला ओलंपिक संघ की ओर से ओपन बालक-बालिका और पुरुष वर्ग की मैराथन कराई गई। इसमें माया, प्रत्यक्ष मेहता और चंद्रशेखर गुरुंग ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को देव सिंह खेल मैदान में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। ओपन बालक वर्ग की साढ़े तीन किमी दौड़ में प्रत्यक्ष प्रथम, चंद्रशेखर द्वितीय, सूरज सिंह तृतीय, राकेश कुमार चौथे, अजीत कोहली पांचवे, पारस भट्ट छठे रहे। बालिका वर्ग में माया प्रथम, रिया राना द्वितीय, वर्षा रावत तृतीय, भावना चौथी, रेखा पांचवें, सिद्धि पंत छठे और पुरुष वर्ग की ढाई किमी ओपन दौड़ में चंद्रशेखर प्रथम, दिनेश चंद्र पाटनी द्वितीय और करन रावत तीसरे स्थान पर रहे। स्थान पाने वाले खिलाड़ियों के लिए विधायक चंद्रा पंत पुरस्कार उपलब्ध कराए। जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी ने ओलंपिक दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव ललित पंत, राजेंद्र भट्ट, सलीम खान, फकीर राम, ललित पाटनी, भूपेंद्र चौहान, नरेंद्र खत्री, राजेंद्र देवलाल, भूपाल चुफाल आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed