{"_id":"58e12ba54f1c1b4a3e5b446f","slug":"materials-sent-to-forestry-residential-school-of-jouljibi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलजीबी के वनरावत आवासीय स्कूल को भेजी सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलजीबी के वनरावत आवासीय स्कूल को भेजी सामग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sun, 02 Apr 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
जौलजीबी के वनरावत आवासीय स्कूल के लिए एकत्र की गई सामग्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलजीबी के वनरावत आवासीय प्राथमिक विद्यालय का संकट दूर करने के लिए कई लोग आगे आ गए हैं। विद्यालय में रहने वाले और पढ़ने वाले 52 बच्चों के भविष्य को देखते हुए रविवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने 40 हजार रुपये मूल्य का राशन, कापियां, स्टेशनरी का अन्य सामान, पेस्ट, ब्रश, साबुन आदि सामग्री जौलजीबी भेज दी है। जोशी ने कहा कि यदि अगले महीने तक विद्यालय के संचालन की सही व्यवस्था नहीं हो पाएगी तो वह फिर से मदद देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
डीडीहाट के पांगती पुस्तक भंडार ने जौलजीबी के वनरावत बच्चों को 50 प्रतिशत छूट में कापी-किताब देने का ऐलान किया है। समाजसेवी भगवान सिंह देउपा ने बच्चों के लिए राशन की व्यवस्था का भरोसा दिलाया है। सार्थक प्रयास संस्था के स्थानीय प्रतिनिधि संजय पंत ने बताया कि एसएसबी, आईटीबीपी और एनएचपीसी से भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
सार्थक प्रयास संस्था के अध्यक्ष उमेश पंत ने बताया कि विद्यालय के संचालन के लिए औपचारिकताओं को जल्दी पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए जल्दी अनुमति मिल जाएगी। बता दें कि अब तक इस विद्यालय का संचालन कर रही जनजाति सेवा संस्थान ने एक अप्रैल से खुद को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर लिया है। जब तक नई संस्था को अनुमति नहीं मिल जाती, तब तक इस विद्यालय के संचालन में अड़चनें आती रहेंगी।
विज्ञापन