फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mass public relations campaign will run from June 30 to July 30

Pithoragarh News: तीस जून से तीस जुलाई तक चलेगा महा जनसंपर्क अभियान

Fri, 09 Jun 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 09 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mass public relations campaign will run from June 30 to July 30
पिथौरागढ़। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र सरकार के नौ साल की उपलब्धि को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मेलन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए। जोशी ने बताया कि 30 जून से 30 जुलाई तक महा जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का अनुरोध किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों में तन-मन से जुटने को कहा। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, उपाध्यक्ष कोमल मेहता, संयोजक वीरेंद्र बोहरा, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, केएमवीएन के पूर्व अध्यक्ष केदार जोशी, ललित पंत, विरेंद्र शाह, दामोदर भट्ट, महामंत्री राकेश देवलाल, रघुवर सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


.............
जन-जन तक पहुंचाए सरकार की योजनाओं का लाभ

मुवानी (पिथौरागढ़)। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर डीडीहाट विधानसभा के थल-मुवानी मंडल भाजपा की ओर से वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन किया गया। मुवानी में आयोजित सम्मेलन में डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी ने गांवों को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क जैसी योजना चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। मुख्य वक्ता प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी पुष्कर सिंह काला ने केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया। सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश भड़, पूर्व प्रमुख हरेंद्र चुफाल, थल-मुवानी मंडल के अध्यक्ष गणेश राम, कनालीछीना के मनोज कन्याल, शुभम चंद, दीपक कार्की, महिराज भैसोड़ा, जीवन बोरा, नरेंद्र देउपा, रमेश बम, प्रेम भट्ट, पूरन खोलिया, जगदीश उप्रेती, दीपक कार्की ,निखिल बसेड़ा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
.................
विकास के लिए लोगों को भाजपा से जोड़ें कार्यकर्ता: सांसद

चंपावत और लोहाघाट में भाजयुमो का नव मतदाता सम्मेलन हुआ

चंपावत/लोहाघाट। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के साथ अधिक से अधिक युवा, बुजुर्ग, महिलाओं को भाजपा से जोड़ संगठन को मजबूत करें। चंपावत और लोहाघाट में हुए नव मतदाता सम्मेलन में उन्होंने युवाओं में जोश भरा।
चंपावत में भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय की अध्यक्षता और मंत्री विकास गिरी के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रवि पाल और जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने कहा कि नए मतदाताओं का चुनाव में अहम योगदान रहता है। मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में अनेकों उपलब्धियां हासिल की हैं। लोहाघाट में बाइक रैली निकाल लोगों से भाजपा से जुड़ने की अपील की गई। बाद में टिफिन सहभोज भी हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, विजय वर्मा, सतीश पांडेय, रोहित बिष्ट, दीवान बिष्ट, दीपक शर्मा, ललित देउपा, बालम सिंह बोहरा, अजय नरियाल, लोहाघाट के मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, हयात सिंह माहरा, सुभाष बगौली, मोहित पाठक, विनोद बगौली, गंगा पाटनी, निर्मला अधिकारी, सूरज कुमार आदि।

भाजपा एससी मोर्चा की बैठक आज

चंपावत। भाजपा अनुसूचित मोर्चा महा जन संपर्क अभियान के अंतर्गत दस जून को पार्टी के जिला कार्यालय में बैठक करेगा। मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद प्रसाद ने बताया कि बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्या कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार वार्ता भी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed