फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Martyr's Day celebrated in memory of the Kawaii Kisan Andolan

रवांई किसान आंदोलन की स्मृति में शहीद दिवस मनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Martyr's Day celebrated in memory of the Kawaii Kisan Andolan
पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय में रवांई किसान आंदोलन की स्मृति में शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. नवीन चंद्र रजवार की ओर से रवांई आंदोलन की स्मृति में लिखी गई पुस्तक दंडकाणियों ढंडक पुस्तक का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. पुष्कर सिंह बिष्ट ने दंडकाणियों का ढंडक पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में टिहरी रियासत के अंतर्गत सामंतवादी जन विरोधी नीतियों के चलते होने वाले ढ़डकों(प्रतिरोध)पर प्रकाश डाला गया है। इन प्रतिरोधों में की चरम पराकाष्ठा 30 मई 1930 को तिलाड़ी के मैदान में देखने को मिली जब रियासत के शासक नरेंद्रशाह के दीवान चक्रधर जुयाल ने एक नृशंस हत्याकांड को जन्म दिया। इसे उत्तराखंड का जलियावाला के नाम से जाना जाता है। इस मौके पर इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. हेमलता पंत, डॉ. सरोज वर्मा, डॉ. हेम चंद्र पांडेय, डॉ. गिरीश चंद्र पंत, डॉ. अभिषेक पंत, डॉ. रूपकिशोर द्विवेदी, डॉ. सोनी टम्टा, डॉ. नीलाक्षी जोशी, डॉ. गीता पांडे मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed