फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Marginal Jhulaghat area poor communication service

Pithoragarh News: बीएसएनएल की बदहाल सेवा से सीमांत के लोग परेशान

Tue, 18 Apr 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 18 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Marginal Jhulaghat area
poor communication service
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट क्षेत्र की संचार सेवा बदहाल पड़ी है। मोबाइल टावर एवं दूरभाष केंद्र में लगी बैटरियां खराब हो गई हैं। इस कारण मजिरकांडा स्थित बीएसएनएल का टावर, झूलाघाट में लगे थ्री-जी स्पोटिंग टावर और दूरभाष केंद्र में बिजली जाते ही सिग्नल बंद हो जाते हैं। इसके बाद लोगों को संचार सुविधा के साथ ही इंटरनेट सेवा से भी वंचित होना पड़ता है।
विज्ञापन


झूलाघाट क्षेत्र बीएसएनएल के भरोसे है लेकिन संचार सेवाएं आए दिन ठप होने से उन्हें परेशानी होती है। झूलाघाट में एसबीआई, ग्रामीण बैंक, पोस्ट आफिस के साथ ही थाना, एसएसबी, कस्टम विभाग, प्राइमरी स्कूल, अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज हैं। नेपाल के साथ ही घाटी क्षेत्र के लोग रुपये निकालने के लिए झूलाघाट आते हैं। इंटरनेट नहीं होने से बैंक और पोस्ट आफिस में लेन-देन नहीं हो पाता जिससे उन्हें दिक्कत होती है।
विज्ञापन


वहीं इसका असर झूलाघाट बाजार पर भी पड़ता है। लोगों को नेपाल की सिम के सहारे बातचीत करनी पड़ती है। शनिवार से मंगलवार तक संचार सेवा बाधित होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी, लवदेव भट्ट, गणेश दत्त भट्ट, मजिरकांडा प्रधान किरन भट्ट, कानड़ी प्रधान पूजा चंद, गेठीगाड़ा प्रधान देबकी देवी ने कहा कि बीएसएनएल ने यदि सेवाओं में सुधार नहीं किया तो घाटी क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजिरकांडा, झूलाघाट स्थित टावर और दूरभाष केंद्र की बैटरी खराब हो गई हैं। जल्द ही नई बैटरी लगाई जाएंगी। इसके बाद यह समस्या नहीं रहेगी। -मोहम्मद खालिद, एसडीई बीएसएनएल पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed