फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   man died after falling into a ditch in Patal Bhuvaneshwar

Road Accident: पाताल भुवनेश्वर में युवक की खाई में गिरने से मौत, दादी की 13वीं के लिए सामान लेकर घर लौट रहा था

Sat, 02 Aug 2025 04:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 02 Aug 2025 04:48 PM IST
सार

दादी की तेरहवीं के लिए सामान लेकर घर लौट रहे पाताल भुवनेश्वर के मोना गांव के युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। 12 दिन पहले दादी और अब पोते की मौत के बाद परिजनों में कोहराम है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बदहाल रास्ता युवक की मौत का कारण बना।

विज्ञापन
man died after falling into a ditch in Patal Bhuvaneshwar
Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेड़ीनाग में दादी की तेरहवीं के लिए सामान लेकर घर लौट रहे पाताल भुवनेश्वर के मोना गांव के युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। 12 दिन पहले दादी और अब पोते की मौत के बाद परिजनों में कोहराम है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बदहाल रास्ता युवक की मौत का कारण बना।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोना गांव का सूरज सिंह भंडारी (22) अपने चचेरे भाई कमल भंडारी के साथ दादी की तेरहवीं के लिए सामान लेकर बाजार से घर के लिए निकला। घर से एक किलोमीटर पहले बदहाल रास्ते पर असंतुलित होकर वह 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। चचेरे भाई की सूचना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन अंधेरे में गहरी खाई में उतरना सभी के लिए मुश्किल हुआ। तीन घंटे बाद बमुश्किल ग्रामीण रस्सी के सहारे खाई में उतरे और खून से लतपथ गंभीर घायल सूरज को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले की उसकी मौत हो चुकी थी। 12 दिन के भीतर ही दादी और पोते की मौत से परिजन सदमे में हैं और ग्रामीणों में शोक की लहर है। शव का सीएचसी बेड़ीनाग में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पाताल भुवनेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीलम भंडारी सहित अन्य लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी इसी स्थान पर रास्ते की बदहाली के चलते तीन लोग खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। कहा कि कई बार रास्ते को ठीक करने की मांग की गई लेकिन इसके लिए गंभीरता नहीं दिखाई गई। इस लापरवाही के चलते युवक को काल के गाल में समाना पड़ा है। सभी ने प्रशासन और सरकार से मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। -----

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता ठीक नहीं हुआ तो भविष्य में भी हो सकती है बड़ी घटना
पाताल भुवनेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष नीलम भंडारी ने कहा कि इस रास्ते से हर रोज छलौड़ी सहित आसपास के लोग और विद्यार्थी विद्यालय और मुख्य बाजार आवाजाही करते हैं। पूर्व में भी रास्ता बदहाल होने से कई लोग खाई में गिर गए। कहा कि यदि रास्ता ठीक नहीं हुआ तो भविष्य में भी बड़ी घटना हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed