फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mallikarjun Vidyapeeth team broke the curd pot

Pithoragarh News: मल्लिकार्जुन विद्यापीठ की टोली ने फोड़ी दही हांडी

Fri, 08 Sep 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 08 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mallikarjun Vidyapeeth team broke the curd pot
थल में दही हांडी फोड़ते म​ल्लिकार्जुन विद्यापीठ की टोली। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। डॉ. बीरेंद्र सिंह जंगपांगी मिनी स्टेडियम में जन्माष्टमी पर दही हांडी फोड़ और प्रतियोगिताएं हुईं। हांडी फोड़ने में मल्लिकार्जुन विद्यापीठ की टोली सफल रही।
विज्ञापन

बालिकाओं की सौ मीटर दौड़ में जीजीआईसी की कुमकुम चंद प्रथम, मनीषा द्वितीय, सीमा दशौनी तृतीय रहीं। बालक वर्ग की दौड़ में मल्लिकार्जुन विद्या पीठ के सुमित कुमार, प्रियांशु कार्की, नीरज कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। महिलाओं की कुर्सी दौड़ में जीजीआईसी की सीमा दशौनी और बालक वर्ग में मल्लिकार्जुन के हर्षित भैसोड़ा जीते। छात्राओं की सबसे सुंदर कृष्ण प्रतियोगिता में खुशी भारती जीतीं।
विज्ञापन

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में मल्लिकार्जुन विद्या पीठ, हरि दत्त पंत इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर और नवयुवक मंगल दल की टीम पहुंची। इनमें शामिल मल्लिकार्जुन विद्या पीठ के 32 छात्रों की टोली ने पंद्रह मीटर ऊपर टांगी गई मटकी को फोड़कर प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीडीहाट नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल, सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह मेहता, कैप्टन गिरीश चंद्र भट्ट, शिव भूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सामंत, महासचिव मदन मोहन उपाध्याय, थानाध्यक्ष योगेश कुमार, प्रधानाचार्या सीता बोनाल रहे। वहां आयोजन समिति के गोविंद भट्ट, डॉ. प्रमोद भैसोड़ा, पीयूष उपाध्याय, मनोहर सत्याल, मनोहर क्वीरीयाल, कृष्ण गोपाल पंत, बलवंत सत्याल, अनिल कार्की, प्रमोद उपाध्याय, चारु चंद्र उपाध्याय आदि रहे।

थल में दही हांडी फोड़ती मल्लिकार्जुन विद्यापीठ की टोली। संवाद

इनसेट

लेलू में निकाली कृष्ण झांकी

पिथौरागढ़। युवक मंगल दल की ओर से लेलू क्षेत्र में कृष्ण झांकी निकाली गई। रामलीला मैदान वड्डा में हांडी प्रतियोगिता आयोजित की गई। युवक मंगल दल के सूरज अजगला ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed