फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   malaba aane se pithauraagadh jile kee 11 sadaken band

मलबा आने से पिथौरागढ़ जिले की 11 सड़कें बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
malaba aane se pithauraagadh jile kee 11 sadaken band
पांखू में सड़क में आवागमन हुआ खतरनाक। - फोटो : PITHORAGARH
बारिश से जिले की 11 सड़कें बंद हो गई। पिथौरागढ़-घाट एनएच में मलबा आने से बुधवार सुबह के समय यातायात ठप रहा। मैदानी क्षेत्रों को जाने वाली बसें भी फंसी रही। मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु हुआ। 10 सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात जिले भर में बारिश हुई। धारचूला और डीडीहाट क्षेत्र में अधिक बारिश से सड़कें बंद हो गई। सड़कों में मलबा आने के कारण लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। प्रशासन के निर्देश पर सड़कों को खोलने के लिए कार्यदायी संस्थाओं की ओर से जेसीबी लगाई गई हैं। सुबह के समय मटेला बैंड के समीप मलबा आने से पिथौरागढ़-घाट के बीच वाहनों की आवाजाही एक घंटे तक ठप रही। मलबा हटाने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

गणाई। मंगलवार की रात गणाई गंगोली के ठटोली गांव में बारिश से गुमान सिंह के आंगन की दीवार ध्वस्त हो गई। इससे मकान को खतरा बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन बोरा ने तहसील प्रशासन को इसकी जानकारी देकर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश हुई
पिथौरागढ़ : 23.2 एमएम
गंगोलीहाट :11 एमएम
बेड़ीनाग : 16 एमएम
डीडीहाट : 17 एमएम
धारचूला : 32.6 एमएम
मुनस्यारी : 19एमएम
चंपावत : 35 एमएम
पाटी : 32 एमएम
लोहाघाट :8 एमएम
बनबसा : 5 एमएम
जिले की यह सड़कें हैं बंद
मदकोट -फाफा, डीडीहाट- सीराकोट, तवाघाट-घटियाबगढ़, तवाघाट-सोबला, आदिचौरा- कुईयां,
सानदेव- तुरगोली, जौलजीबी- मदकोट, सेलमाली- दाखिम, तवाघाट- नारायण आश्रम, सैथल-गडाली।
दो माह से बंद पड़ी है चौसाला-भटीगांव अधोली सड़क
पांखू(पिथौरागढ़)। चौसाला से मड़ भटीगांव-अधोली नौलड़ा सड़क पिछले दो माह से बंद पड़ी है।
पांखू से नौलड़ा के लिए स्वीकृत 26 किमी सड़क में अभी तक बलिगाड़ तक कटिंग हुई है। दो माह पहले पांखू से छह किमी आगे चौसाला गधेरे में मलबा आने से यह सड़क बंद हो गई थी। सड़क बंद होने से कोटगाड़ी, मजगांव, चौसाला, लेख, मड़, भटीगांव, जजौली, अधौली, सुनेती, बलिगाड़ के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए डोली का सहारा लेना पड़ रहा है। चौसाला के लक्ष्मण सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि चौसाला-कोटगाड़ी तक जिला प्लान से बनी 1300 मीटर सड़क भी बदहाल पड़ी है। कटिंग के बाद कोई कार्य नहीं हुआ है। सड़क की कटिंग मानकों के अनुसार नहीं की जा रही है।

बदहाल पड़ी अस्कोट-चमलेख सड़क।

बदहाल पड़ी अस्कोट-चमलेख सड़क।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed