फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Maharishi Mahesh's birth centenary program

महर्षि महेश के जन्म शताब्दी के कार्यक्रम शुरू

Thu, 12 Jan 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग Updated Thu, 12 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Maharishi Mahesh's birth centenary program
पिथौरागढ़ में महर्षि महेश योगी के जन्म शताब्दी कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक और विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

महर्षि महेश योगी के जन्म शताब्दी के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। आज ही के दिन 1917 में रायपुर छत्तीसगढ़ में पैदा हुए महर्षि महेश ने भारतीय वेदों में मौजूद ज्ञान को वैज्ञानिक आधार देते हुए सरल भाषा में पूरी दुनिया में प्रसारित करने का काम किया था। यहां महर्षि विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजीव पांडे ने कहा कि पूरे वर्ष जन्म शताब्दी के कार्यक्रम चलेंगे।

विज्ञापन


विद्यालय में बृहस्पतिवार को महर्षि के चित्र पर माल्यार्पण के बाद विशेष पूजा की गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि महर्षि ने जीवन को आनंद उठाने की चीज कहा था। इसमें संघर्ष नाम की चीज नहीं होनी चाहिए। उन्होंने महर्षि महेश योगी के मुख्य विचारों को सुनाते हुए कहा कि इन विचारों में धरती पर स्वर्ग को साकार करने की क्षमता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे। वहीं, बेड़ीनाग के महर्षि विद्या मंदिर में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष पूजन के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। महर्षि महेश के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed