फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mahakali Temple is echoing from Vedantra

वेदमंत्रों से गूंज रहा है महाकाली मंदिर

Thu, 18 May 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Thu, 18 May 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mahakali Temple is echoing from Vedantra
गंगोलीहाट महाकाली मंदिर में सहस्त्रचंडी पाठ करते पंडित - फोटो : amar ujala

सहस्त्रचंडी महायज्ञ और श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चलते गंगोलीहाट के महाकाली मंदिर में खासी रौनक बनी है। दिनभर मंदिर वेदमंत्रों से गुंजायमान हो रहा है। मंदिर में रोज शाम को लग रहे भंडारे में करीब एक हजार लोग प्रसाद (भोजन) ग्रहण कर रहे हैं।

विज्ञापन


आयोजन के चौथे दिन बृहस्पतिवार को सुबह मुख्य यजमान डा. रनवीर रावल ने सपत्नीक देवी पूजन, मंडप पूजन, पूर्वांग पूजन, आचार्य एवं ब्राह्मण पूजन, वरण और पुस्तक पूजन किया। मंदिर में 108 ब्राह्मणों ने चंडी पाठ किया। क्षेत्र के कई मंदिरों में पंडितों ने पूजा-अर्चना की। दोपहर दो से शाम 5 बजे तक आचार्य मनोज पांडे ने प्रवचन देते हुए देवी की महिमा का बखान किया। उन्होंने देवी को सर्वशक्तिमान बताते हुए कहा कि देवी की शरण में आने वाला कभी निराश नहीं रहता। उन्होंने गंगोलीहाट के लोगों को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि उन लोगों को मां काली का सानिध्य मिला है।
विज्ञापन


मंदिर में भंडारे की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो जा रही हैं। करीब तीन क्विंटल आटे की पूरी बनाई जा रही हैं। महिला, पुरुष, युवा भंडारे के व्यंजन बनाने में मदद कर रहे हैं। सारे इलाके के लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं। देर रात तक भजनों का दौर चल रहा है। महायज्ञ का पारायण 24 मई को यज्ञ, पूर्णाहुति के साथ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed