{"_id":"6a4be9a7d8b7e43860011d75","slug":"magisterial-inquiry-into-taxi-drivers-death-begins-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-141364-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टैक्सी चालक की मौत की मजिस्ट्रियल जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टैक्सी चालक की मौत की मजिस्ट्रियल जांच शुरू
Mon, 06 Jul 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एनएच पर बिचई के पास सड़क हादसे में टैक्सी चालक की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। इस मामले में डीएम मनीष कुमार ने निष्पक्ष जांच के लिए एसडीएम प्रमोद कुमार को जांच अधिकारी नामित किया है। हादसे से संबंधित साक्ष्य, जानकारी, प्रत्यक्षदर्शी बयान एसडीएम कोर्ट पूर्णागिरि के समक्ष दर्ज करा सकते हैं।
एसडीएम ने बताया कि 20 जून की सुबह करीब 07:30 बजे एक मोटर कैब वाहन यूके-05-टीए-4368 और ट्रैक्टर यूपी-26-एएल-1466 के बीच हुई भिड़ंत में टैक्सी चालक हरीश निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। 15 दिवस के भीतर किसी भी कार्य दिवस को सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे के बीच न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट पूर्णागिरि में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपने बयान अथवा साक्ष्य दर्ज करा सकता है।